गौजाजाली में अवैध जूस पाउच निर्माण फैक्ट्री पर छापा, परिसर सील

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में गौजाजाली क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में अवैध जूस पाउच निर्माण की शिकायत पर सोमवार को हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। औचक निरीक्षण में मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद द्वारा स्थापित पूर्णतः अवैध जूस निर्माण इकाई का भंडाफोड़ हुआ। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उत्पादन में डिटर्जेंट और अन्य रसायनों का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर खाद्य सुरक्षा लाइसेंस भी नहीं पाया गया, न ही संचालन के लिए कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत किया जा सका। साथ ही घरेलू जल और विद्युत कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जबकि उत्पादन से जुड़े क्रय-विक्रय के कोई बिल भी मौजूद नहीं थे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल परिसर को सील कर उत्पादन कार्य बंद करवा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उत्पादों के नमूने लिए गए और अवैध उत्पादन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस सत्यापन के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। छापेमारी के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमोल असवाल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा भी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement