वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन तिवारी ने जानी क्षेत्र के किसानों की समस्याएँ

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी गुंजन तिवारी ने आज क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करते हुए किसानों से सीधा संवाद किया तथा उनकी उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके यथासंभव निराकरण का भरोसा दिलाया क्षेत्र के बसानी एवं धमोला गांवों में सीधे खेतों में जाकर किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय धामी जी के किसानों के प्रति विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए देश तथा प्रदेश सरकार की कृषक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की चर्चा के दौरान किसानों ने मौसम की मार, सिंचाई हेतु पर्याप्त जल एवं वर्तमान समय में खाद मिलने में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान स्थानीय किसान चन्द्रप्रकाश, राहुल, हिमांशु आर्या, कलावती, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement