हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस ने 3 किलोग्राम चरस की बरामद, कार सीज और गिरफ्त में आया तस्कर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करके बताया कि काठगोदाम पुलिस को खेड़ा तिराहे गौलापार के पास चैकिंग के दौरान एक कार दिखाई दी जिसमें पूछताछ करने पर चालक ने कुछ साफ शब्दों में स्पष्ट नहीं किया, पुलिस को शक होने पर कार की तलाशी ली गई तो कार से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की गई, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह व्यक्ति देवीधुरा चंपावत से हल्द्वानी बचने के लिए लाया था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी देवीधुरा का रहने वाला है जिसका नाम चंदन सिंह है, पकड़ी गई चरण की कीमत लगभग ₹300000 बताई जा रही है, वहीं दूसरे मामले में मंडी बाईपास के पास से ANTF की टीम ने एक अभियुक्त को 19 नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया पूछताछ में बताया गया कि यह युवक पहले भी जेल जा चुका है, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नैनीताल जिले में नशे के कारोबार करने वाले को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा जिसके लिए लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement