उत्तराखंड में PCS के 122 पदों पर भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञप्ति

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए पीसीएस अफसर बनने का सुनहरा अवसर आने वाला है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) जल्द ही पीसीएस के 122 पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी करेगा। परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि शासन से 122 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। इनमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त अधिकारी, राज्य कर अधिकारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

PCS भर्ती 2025: प्रमुख पदों का विवरण

डिप्टी कलेक्टर – 3

डीएसपी – 7

वित्त अधिकारी – 10

सहायक आयुक्त राज्य कर – 13

राज्य कर अधिकारी – 17

उप शिक्षा अधिकारी – 14

सहायक नगर आयुक्त – 7

सहायक निदेशक कृषि – 8

अन्य पद – 43

परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया

उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 29 जून को होगा। आयोग जल्द ही विस्तृत विज्ञप्ति जारी करेगा, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी जाएगी।इस भर्ती से उत्तराखंड के युवाओं को राज्य प्रशासनिक सेवाओं में योगदान देने का बड़ा अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement