हल्द्वानी के कमलुवागांजा स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे बड़ी ही धूमधाम से बनाया गया 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

लक्ष इंटरनेशनल स्कूल, कमलुवागांजा रोड में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति अपने प्यार और सम्मान को विभिन्न तरीकों से व्यक्त किया कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना स्थल से हुई, जिसके बाद कक्षा चार के मेधावी छात्रों देवांश और युविका ने मंच का कुशल संचालन किया। प्रिया भट्ट ने हिंदी में और भावेश ने अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण दिए, जबकि करन और चेष्टा ने माँ पर सुंदर कविताएँ सुनाकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने माँ को समर्पित एक सुंदर गीत और नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें हृदयांश शर्मा, आदि श्री पांडे, सौम्या, काव्या, प्रतिष्ठा, योगिता, शिखा, हर्षिता, जयेश, भूमि और लक्षिता सहित कई बच्चों ने भाग लिया विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा शर्मा जी ने माँ के महत्व को समझाते हुए कहा कि माँ का दर्जा दुनिया में सबसे ऊंचा होता है। उन्होंने कहा कि हमारी हर खूबी और गुण का श्रेय हमारी माँ को जाता है, जो हमें जीवन में एक अच्छा इंसान बनने की सीख देती हैं विद्यालय के निदेशक महोदय मोहित शर्मा जी ने मदर्स डे के महत्व को बताते हुए कहा कि यह दिन माँ के प्यार और त्याग को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड्स, पेंटिंग्स और फ्लावर्स बनाकर अपने प्यार का इजहार किया कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही, जिनमें अंजलि निगल्टिया, दीक्षा विष्ट, आशा, कविता, नीलम मेहरा, कंचन परिहार, हेमा दानू, शालू, मनीषा, सीमा पाण्डे, मुन्नी, ज्योति रानी, सपना, प्रभा राणा, पल्लवी पाण्डे, अवन्तिका और विकास चौहान प्रमुख रहे। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह और माताओं के प्रति उनका प्यार देखकर यह स्पष्ट होता है कि लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में माँ के महत्व को समझने और मनाने की एक सुंदर पहल की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement