सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता बर्दाश्त नहीं, ऑपरेशन रोमियो में पुलिस की सख्त कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल ने दी चेतावनी, अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल जनपद में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान के तहत रामनगर, काठगोदाम और तल्लीताल क्षेत्रों में बड़ी कार्यवाही की गई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और युवाओं में जागरूकता लाना रहा। अभियान के दौरान रामनगर, तल्लीताल और काठगोदाम थाना पुलिस ने होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, नशाखोरी और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ संयुक्त रूप से छापेमारी की। एसपी हल्द्वानी, एसपी क्राइम, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, हल्द्वानी और नैनीताल के नेतृत्व में यह कार्यवाही पूरी रात चलती रही। इस दौरान कुल 134 अराजक तत्वों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई और संयोजन शुल्क के रूप में हज़ारों रुपये वसूले गए। एसएसपी नैनीताल ने साफ शब्दों में कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी जो समाज में अव्यवस्था फैलाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement