हल्द्वानी : वरिष्ठ नागरिकों के हित में सरकार कर रही है ठोस कार्य राज्य मंत्री दर्जा नवीन वर्मा ने हल्द्वानी में की प्रेस वार्ता

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री नवीन वर्मा ने आज हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में, प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशभर में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने एवं उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने हेतु चार समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। ये कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचा रहे हैं।श्री वर्मा ने जानकारी दी कि इस क्रम में मई माह में विभिन्न वृद्धाश्रमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे वरिष्ठजनों की स्थिति, उनके रहने-सहने की व्यवस्थाएं एवं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी गहनता से समीक्षा की गई।ढमुवादूँगा स्थित ‘आश्रय सेवा समिति’ में रह रहे वृद्धजनों के लिए आधार कार्ड बनाए जाने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है, जिससे वे सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें इसी तरह, रामपुर रोड स्थित ‘आनंद आश्रम’ के लिए भूमि आवंटन संबंधी ज्ञापन प्राप्त किया गया, जिसे संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया है।श्री वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है – “कोई भी वरिष्ठ नागरिक उपेक्षित न रहे और सभी को गरिमामय जीवन मिले।” शीघ्र ही सभी जिलों से प्राप्त सूचनाओं को समेकित कर माननीय मुख्यमंत्री जी को एक समग्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की नीति निर्धारण और कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement