नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर से मिली भारी मात्रा में अवैध दवाएं

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल संचालक फरार

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद की कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मोहल्ला चौहानान स्थित एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित व नशीली दवाइयों की बरामदगी की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया, जबकि मेडिकल शॉप का संचालक मौके से फरार हो गया। सूचना के आधार पर पहले लिम्ब्रा फार्मेसी नामक मेडिकल स्टोर की जांच की गई, जहां कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। लेकिन पूछताछ में सामने आया कि मेडिकल स्टोर का मालिक जुबैर और उसका साझेदार आमिर प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में शामिल हैं, और दवाइयां घर में छिपाकर रखी गई हैं।इसके बाद टीम ने मोहल्ला चौहानान स्थित आमिर के घर में दबिश दी, जहां से कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप, अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल टैबलेट्स व अन्य नशीले कैप्सूल भारी मात्रा में बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आमिर पुत्र दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया जबकि जुबैर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बताया गया कि नशीली दवाइयों का यह कारोबार लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित हो रहा था। पुलिस और औषधि विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement