नहाने का दौरान डूबने से एयरफोर्स के दो जवानों की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले गधेरे उफान पर है. भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाॅफी के मुसाताल क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो एयरफोर्स कर्मियों की नहाने के दौरान ताल में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले।सीओ प्रमोद साह ने बताया कि पठानकोट (पंजाब) एयरफोर्स स्टेशन में तैनात आठ दोस्त घूमने के इरादे से भीमताल के मुसाताल क्षेत्र पहुंचे थे। इनमें चार युवक और चार युवतियां शामिल थीं। घूमने के दौरान चार युवक—प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने उतर गए

नहाते समय अचानक बीच ताल में पानी गहरा होने के कारण प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे के प्रयासों के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए सीओ प्रमोद साह ने बताया कि मृतक दोनों युवक एयरफोर्स के जवान थे और अपने दोस्तों के साथ छुट्टी पर आए हुए थे। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से तालों और जलस्रोतों में नहाने से पहले सतर्कता बरतने और गहराई के बारे में जानकारी लेकर ही जल में प्रवेश करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement