हल्द्वानी : पुलिस की कार्रवाई पर बोले विधायक सुमित हृदयेश, अब सिर के ऊपर जा रहा है पानी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपने मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक ने एसएसपी के अलग-अलग बयानों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के बयान देकर मामले का मजाक बनाया जा रहा है।सुमित हृदयेश ने कहा कि पुराने एसएसपी ने मामले का जांच अधिकारी किसे बनाया था और अब तक कोई केस डायरी लेकर उनके पास क्यों नहीं पहुंचा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विधायक से जुड़े इतने गंभीर मामले की जांच एलआईयू से कराई जानी चाहिए थी। उनका कहना था कि लंबे समय से परेशान होने के बाद अब उन्हें खुलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखनी पड़ रही है विधायक ने कहा कि वह जनता की लड़ाई लड़ने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने कभी अपना दर्द सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन अब स्थिति उनके लिए असहनीय होती जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें परेशान कर किसी भी समय फंसाया जा सकता है, इसके बावजूद वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।सुमित हृदयेश ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है और आगे क्या होगा, उन्हें नहीं पता। उन्होंने संबंधित लोगों से न्याय की अपेक्षा पर भी सवाल उठाए। विधायक ने अंत में कहा कि अब वह गोल्ज्यू देवता और कोटगाड़ी माता से न्याय की मांग कर रहे हैं विधायक के इन बयानों के बाद मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, विधायक की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस का पक्ष इस बयान में सामने नहीं आया है

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement