भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और वार्ड 43 के पार्षद प्रत्याशी पंकज चुफाल के नेतृत्व में वार्ड 43 में की गई बैठक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज वार्ड न 43 में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट तथा भाजपा से वार्ड न 43 के पार्षद पद के प्रत्याशी पंकज चुफाल के धुआंधार जनसंपर्क अभियान के बीच आज अपने क्षेत्र वार्ड 43 के छड़ायल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों से समर्थन मांगा जिसमें भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थे मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट व पार्षद प्रत्याशी पंकज चुफाल ने जनता को संबोधित करते हुए आगामी 23 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में बढ़- चढ़ कर मतदान करने की अपील किया और कमल के फूल पर मुहर लगाकर दोनों प्रत्याशियों को जीताने का आग्रह किया तथा सीवर लाइन डालने सड़कों का जाल बिछाने नियमित रूप से कुड़ा डोर टू डोर कलेक्शन करने तथा शहर को एक स्वच्छ और सुन्दर वातावरण प्रदान करने सम्बंधी विचारों को देवतुल्य जनता के साथ साझा किया इस दौरान वार्ड न 43 से भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशी पंकज चुफाल ने अपने विगत पांच वर्षो में किए गए विकास कार्यों के आधार पर कमल के फूल के निशान पर मोहर लगा कर विजयी बनाने की अपील की!

Advertisement
Advertisement
Advertisement