हल्द्वानी में मुकेश बोरा के घर की होगी कुर्की SSP नैनीताल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में लालकुआं कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में मुकेश बोरा फरार चल रहा है। ऐसे में पुलिस अब उसकी घर की कुर्की करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल हाई कोर्ट से मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका खारिज होने के बाद मुकेश बोरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के कारीबियों से भी पूछताछ करना शुरू कर दिया है।इस दौरान एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं एसएसपी ने बताया पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा और उद्घोष की कार्रवाई की है। न्यायालय से धारा 83 के तहत अब कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके तहत मुकेश बोरा की अब घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुकेश बोरा फिर भी पुलिस को आत्मा समर्पण नहीं करता है तो कोर्ट से आदेश लेकर मोस्ट वांटेड और इनाम घोषित किया जाएगा।गौरतलब है कि नैनीताल दूध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला ने 3 सालों से शारीरिक शोषण करने और अपने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस मामले में लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement