प्रतिभा सम्मान समारोह में सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रफुल्ल पंत, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने विद्यालय की टॉपर छात्राओं एवं छात्रों को सम्मानित किया।राज्य और जिला टॉपर बनी आस्था पंत ने 500 में से 497 अंक (99.4%) प्राप्त कर तीन विषयों में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। इशिता कन्याल, जिन्होंने 500 में से 496 अंक (99.2%) प्राप्त किए, जिले में द्वितीय स्थान पर रहीं और दो विषयों में पूर्णांक हासिल किए वहीं, मानस पलड़िया ने जिले में सातवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement