हल्द्वानी: RTO डॉ. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 78 वाहनों के चालान, दो ई-रिक्शा सीज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर डॉ. गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी के नेतृत्व में शुक्रवार को नैनीताल व हल्द्वानी नगर क्षेत्रों में एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 78 वाहनों के चालान किए गए जबकि दस्तावेज न होने पर दो ई-रिक्शा सीज किए गए।इस सघन जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर टैक्सी, मैक्सी, ट्रक, ई-रिक्शा, ऑटो, कार, मोटरसाइकिल और टैक्सी बाइक सहित तमाम प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करना और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना है। जांच में परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालक यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग न करना, नो पार्किंग, टैक्स बकाया और फिटनेस प्रमाणपत्र न होना जैसे मामलों में चालान किए गए।अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, विमल उप्रेती, परिवहन निरीक्षक रामचंद्र पवार सहित अनिल कार्की, गोविंद सिंह, मोहम्मद दानिश, गोधन सिंह, और प्रवर्तन चालक पुष्कर व महेंद्र मौजूद रहे।डॉ. गुरदेव सिंह ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी और नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement