पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे की घोषणा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास एक मैक्स वाहन 150 फीट गहरी खाई में गिरकर बरसाती नाले में समा गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन छात्राएं शामिल हैं, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के निवासी हैं।हादसा मंगलवार शाम लगभग 5 बजे हुआ जब मैक्स मुवानी से बोकटा गांव जा रही थी। भंडारीगांव पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो और लोगों की मौत हो गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है। पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार भी समान आर्थिक सहायता देगी वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीएमओ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।’

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement