हल्द्वनी : विधायक सुमित ने DM पर लगाया आरोप, भाजपा से कहा DM को दे दो मेयर का टिकट देखिए और क्या कहा हमारे इस वीडियो में

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल जिले की जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र में लगाए जा रहे जन समाधान दिवस यानी जनता दरबार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले जनता दरबार में न तो सही समय पर विधायक को जानकारी दी जा रही है और ना ही फरियादियों को सही तरीके से सुना जा रहा है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिलाअधिकारी नैनीताल भाजपा के पदाधिकारियों और पूर्व मेयर को बगल में बैठकर जनता दरबार लगा कर एक प्रिंसिपल की तरह फरियादियों से व्यवहार कर रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि जब मंत्री विधायकों व पूर्व मेयर की भी जिलाधिकारी नहीं सुन रही तो ऐसे में भाजपा को उन्हें खुद ही मेयर का टिकट दे देना चाहिए, जब जिले में वही मुखिया बनी हुई है तो भाजपा को जिलाधिकारी को ही मेयर का चुनाव लड़ा देना चाहिए। यही नहीं विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इसी तरह के अधिकारी भाजपा की नैया डूबाएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे अधिकारियों के बदौलत ही प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *