उत्तराखंड हल्द्वानी (खन्स्यु) : थाना खन्स्यु में तैनात दरोगा शादिक हुसैन ने युवक की बेरहमी से पिटाई, उच्च अधिकारियों ने किया लाईन हाजिर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले में – मित्र पुलिस की छवि खराब करने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल जिले के थाना खन्स्यु में बाहरी लोगों से बिना सत्यापन के फेरी लगाने पर एक युवक ने आईकार्ड मांगा जो उसको भारी पड़ गया पहचान के लिए आईडी की मांग करने वाले युवक को नैनीताल जिले की खन्स्यु पुलिस ने युवक को इतना मारा की उसके पुरे शरीर मे निशान छाप दिए मामला नैनीताल जिले के दूरस्थ ब्लॉक ओखलकांडा का है यहां स्थानीय निवासी मनमोहन शर्मा ने एक फेरी लगाने वाले युवक से पहचान पत्र मांगा बिना परमिशन के पहुंचा इस फेरीवाले से आधारकार्ड मांगा ही था कि खन्स्यु पुलिस के SI शादिक हुसैन ने अपने एक पुलिस कर्मी विनोद यादव के साथ मनमोहन को थाने ले जाकर खूब पीटा।एसआई ने इतना मारा की ममनोहन के पूरे बदन में छाप पड़ गए। मामले की जानकारी आस-पास के लोगों को पड़ी तो पूरे इलाके के लोग थाने पहुंच गए और इस घटना का विरोध किया है वहीं अब ग्रामीण आरोपी दारोगा और आरोपी कॉस्टेबल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे और खन्स्यु थाने में धरना देंगे जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए SI शादिक हुसैन को लाइन हाज़िर कर दिया है। नैनीताल ज़िले के ओखलकांडा में तैनात SI शादिक हुसैन पर मारपीट का गम्भीर आरोप लगा है। अब क्षेत्र में यह मुद्दा गरमाया हुआ है, हिंदू संगठन और क्षेत्रीय नेताओं ने खनस्यू थाने का घेराव कर दरोगा और कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement