उत्तराखंड:खटीमा में दिखा सीएम धामी का अलग अंदाज, खुद भुट्टा भूनकर खाते दिखे मुख्यमंत्री, देखे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

खटीमा:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर के खटीमा पहुंचे. जहां उन्होंने खटीमा में मतदान किया. उन्होंने अपनी माता बिसना देवी के साथ मतदान किया. इसके बाद सीएम धामी सुरई वन रेंज के घने जंगल के बीच स्थित बाबा भारामाल मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद सीएम धामी ने खटीमा बाजार में खुद भुट्टा भूनकर भुट्टा भी खाया.मुख्यमंत्री ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पादों को मार्केट से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है। हर नागरिक के श्रम का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement