हल्द्वानी: भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में कल का अवकाश घोषित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: 4 अगस्त 2025: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए 5 अगस्त 2025 को नैनीताल जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव, भूस्खलन और रास्तों में रुकावट की स्थिति बनी हुई है। बच्चों की सुरक्षा और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश जिले के सभी विकासखंडों में लागू रहेगा। आवश्यक सेवाएं और राहत कार्य यथावत चलते रहेंगे।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें

Advertisement
Advertisement
Advertisement