हल्द्वानी: कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

दीपक अधिकारी
हल्द्वानी

हल्द्वानी: कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली जा रहे थे, तभी डासना के पास उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय वह एक इलेक्ट्रिक बस से सफर कर रहे थे।

घटना के बाद उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement