नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण, मिलीं अनियमितताएं

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में आज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम, सीओ सिटी और एसीएमओ ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की जांच की गई अधिकारियों ने सत्यापन संबंधी प्रक्रियाओं और केंद्र के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी निरीक्षण किया वहीं एसीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। संबंधित संचालकों को कमियों को दूर करने के निर्देश देते हुए निर्धारित समय सीमा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी प्रशासन का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्रों में पारदर्शिता और मानकों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है एसीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए केंद्र संचालकों को निर्देशित किया गया है। समय पर सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement