उत्तराखंड: पहाड़ पर 12 फिट का नाग सांप,फैलाई दहशत, नाग देखते चीखने लगे लोग- वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नाग सांप का नाम सुनते ही लोगों के जहन मे डर समा जाता है. ऐसा ही मामला उत्तराखंड के चंपावत जिले से सामने आया है जहां पवैत खर्ककार्की गांव में मंगलवार शाम को एक विशाल नाग को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। यह सांप लगभग 10 से 12 फीट लंबा बताया जा रहा है ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचा और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।इस घटना के बाद, गांव के लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप और अन्य जंगली जानवर गांव की ओर आ जाते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है। वन विभाग ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि यदि इस तरह की घटना हो तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि स्थिति को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सके। नाग सांप का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है प्रगति टीवी इस वीडियो का पुष्टि नहीं करता है लेकिन बताया जा रहा है की वीडियो चंपावत का है

Advertisement
Advertisement
Advertisement