हल्द्वानी: विश्व हिंदू परिषद का बयान, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और अवैध धर्मांतरण पर सख्ती की मांग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा ने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराकर इन्हें हिंदू समाज के हवाले करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू जनों द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा हिंदू समाज के उत्थान में ही इस्तेमाल होना चाहिए। इस संबंध में कई राज्य सरकारों से बातचीत जारी है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है बांगड़ा ने अवैध धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज और देश के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कई राज्य सरकारों से इस मुद्दे पर वार्ता किए जाने की बात कही और उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में पुराने धर्मांतरण कानून में किए गए संशोधन की सराहना की उन्होंने जनसंख्या असंतुलन पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए मजबूत धर्मांतरण कानून की आवश्यकता है इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड के गठन का स्वागत किया और सुझाव दिया कि अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा केवल उन्हीं शैक्षणिक संस्थानों को दिया जाए जिनमें कम से कम 50% छात्र अल्पसंख्यक समुदाय से हों

Advertisement
Advertisement
Advertisement