हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गौलापार में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गौलापार के खेड़ा क्षेत्र में ताज रेस्टोरेंट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही स्कूटी अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी, जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद युवक का शव बस में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग कटर की मदद ले रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। यह मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement