हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- कल सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को पूर्वाह्न 11ः50 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12ः50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुचकर अपराह्न 1 बजे मानसखण्ड हॉल इन्दिरा गांधी अर्न्तराष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में फैन्सिग एसोसिऐशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इण्डिया 2025 का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात् अपराह्न 3 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल एवं मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement