हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ

शहरवासियों को मिलेगी सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा

हल्द्वानी। शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात पर दबाव कम होगा और साथ ही प्रदूषण में कमी आने के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर शुरू किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।उद्घाटन कार्यक्रम में कालाढूंगी, लालकुआं और भीमताल के विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement