सब ते बडा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी… नाम मिले ता जीवा, नानक नाम मिले… कीर्तन गुरबाणी गायन के साथ पांचवी प्रभात फेरी हुई संपन्न

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

श्री गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व को समर्पित आज पांचवी प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा भोटिया पड़ाव सुभाष नगर स्थित संपन्न हुई आज प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड पेट्रोल पंप तिकोनिया ठंडी सड़क होकर सुभाष नगर आवास विकास चौराहा से निकलते हुए खालसा स्कूल होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा पहुंची प्रभात फेरी काफी आस्था और श्रद्धा के साथ संचालित की गई तमाम साद संगत इस प्रभात फेरी में एकत्रित हुई औरh ठंडी सड़क भ्रमण करते हुए गुरुद्वारे में गुरबाणी गायन करते हुए पहुंची जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया पर भाग फेरी में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग तमाम साध संगत कीर्तन गायक करते हुए प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की उसत्त कर रहे थे इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा के मुख्य सेवादार स .हरजीत सिंह सच्चर स.जसपाल सिंह कोहली स अमरजीत सिंह आनंद ने प्रभात फेरी का स्वागत किया आज की इस प्रभात फेरी में संगत काफी संख्या में उपस्थित थी इस दौरान सिख फेडरेशन के गुरप्रीत सिंह प्रिंस व सदस्य ,प्रभात फेरी इंचार्ज अमरजीत सिंह साहनी

परमजीत सिंह चंडोक

अमरपाल सिंह जगमोहन सिंह कुलविंदर चड्ढा अमरजीत सेठी

इस्त्री सत्संग सभा गुरु सिंह सभा गुरुनानक पुरा के जथे सहित रिंकल चंडोक

अमरजीत सिंह आनंद रणजीत आनंद अमरीक सिंह सुरजीत चढ़ा जसबीर गोल्डी बलवंत सिंह दलीप सिंह

चरणजीत सेठी सहित काफी तादाद में संगत उपस्थित थी अंत में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार श्री वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने सिख संगठन व संस्थाओं से इस विशाल गुरपर्व के उपलक्ष पर सेवा सहयोग व भागीदारी करने की अपील करी।