तुषार हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाशिम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

खटीमा में तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात करीब एक बजे झनकट क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हाशिम के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया पुलिस के अनुसार, हाशिम पुत्र अबरार वारदात के बाद से फरार चल रहा था और झनकट क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में छिपकर रह रहा था। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की और आरोपी को काबू में ले लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है, साथ ही अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement