देहरादून:(बड़ी खबर) पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानों कोहरे का अलर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानों कोहरे का अलर्ट में

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं यूएसनगर और हरिद्वार जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दून में रविवार को कोहरे और धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है और 3500 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। यूएसनगर एवं हरिद्वार के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस बीच, रविवार को दून में बाहरी इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा लगा, अंदर के इलाकों में राहत रही और दिन में धूप खिली रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement