त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों में औचक चेकिंग अभियान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

* नैनीताल पुलिस काऑपरेशन सैनिटाइज *

हल्द्वानी। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के नेतृत्व में बुधवार देर शाम पुलिस ने बाजार क्षेत्र में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान को “ऑपरेशन सैनिटाइज” का नाम दिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। बाजार क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और कई लोगों को हिरासत में लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसएसपी मीणा ने साफ किया कि इस चेकिंग का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को कायम रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement