छठी कक्षा के छात्र का घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पिथौरागढ़। नगर के पवन विहार कॉलोनी से शुक्रवार को एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां छठी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बालक का शव घर के भीतर पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत और कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बालक क्रिश मेहता एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। उसके माता-पिता बड़ालू गांव में रहते हैं, जबकि क्रिश अपनी बुआ के साथ बिण क्षेत्र स्थित पवन विहार कॉलोनी में रह रहा था।बताया गया कि शुक्रवार को क्रिश की बुआ अपनी बेटी के साथ किसी काम से वड्डा गई हुई थी। दोपहर तक क्रिश छत पर खेल रहा था, इसके बाद वह नीचे कमरे में चला गया। जब बुआ और उसकी बेटी घर लौटीं तो काफी देर तक क्रिश के बाहर न आने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का दृश्य देखकर दोनों स्तब्ध रह गईं।कमरे के भीतर क्रिश पंखे के सहारे गले में फंदा डालकर लटका हुआ था। फंदा चार-पांच दुपट्टों को आपस में जोड़कर बनाया गया था। पंखे तक पहुंचने के लिए कमरे में टेबल पर कुर्सी रखी गई थी, जो नीचे गिरी हुई मिली। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यह भी सामने आया है कि क्रिश छत से मोबाइल फोन लेकर कमरे के अंदर गया था, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।मृतक के पिता महेंद्र सिंह मेहता किसान हैं और वर्तमान में दिल्ली में हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। गांव से क्रिश की मां और दादा मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement