श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिनंदन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पत्रकारों के हित, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रयासों को लेकर हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है यूनियन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि में वृद्धि किया जाना पत्रकार समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यह निर्णय प्रदेश भर के श्रमजीवी पत्रकारों के लिए संबल और सुरक्षा प्रदान करने वाला है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement