भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने रामनगर वासीयों की ओर से माननीय सांसद व रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया है

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अब पिरुमदारा में भी रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल वो सांसद अनिल बलूनी जी ने जनता से किया हुआ अपना वादा निभाया गत दिनों रामनगर में स्थानीय निवासियों ने एक महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया था कि उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं व्यापारियों को रामनगर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद अनिल बलूनी जी ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस ट्रेन के पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी मुझे अत्यंत प्रसन्नता है सांसद जी के अनुरोध को माननीय मंत्री जी ने स्वीकार करते हुए पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव का आदेश जारी कर दिया है यह निर्णय निश्चित रूप से रामनगर एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा वहीं भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने अपने कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता की ओर से माननीय सांसद अनिल बलूनी जी व माननीय मंत्री जी का हृदय से आभार एवं समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement