हल्द्वानी रील प्रतियोगिता में दीप चन्द्र भट्ट ने मारी बाजी, हेमन्त बिष्ट दूसरे स्थान पर

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी 

 

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से आयोजित ‘हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता–2026’ का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 183 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर हल्द्वानी की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों, स्थानीय खानपान, व्यापार, कला-संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को अपनी रील के माध्यम से रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी की प्रतिभाओं और शहर की खूबसूरती को डिजिटल मंच पर पहचान दिलाना था। सोशल मीडिया के माध्यम से शहर की सकारात्मक छवि को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और स्थानीय युवाओं एवं कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 183 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर दीप चन्द्र भट्ट ने प्रथम, हेमन्त सिंह बिष्ट ने द्वितीय तथा मो. आसिम मिकरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद भी किया गया।कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सोशल मीडिया संयोजक भुवन जोशी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी स्मिता जोशी, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुल्याल, सचिन साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement