हल्द्वानी : पद्मभूषण रतन टाटा को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि आधुनिक भारत के निर्माण में रतन टाटा का योगदान अविस्मरणीय,देश के लिए अपूर्णीय क्षति: सुमित हृदयेश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर और मौन रहकर भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि रतन टाटा जी ने अपने जीवनकाल में उद्योग जगत में जो योगदान दिया है, वह आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल व्यावसायिक ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिकता के नए मानदंड भी स्थापित किए। उनका निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि गुलाम भारत से आधुनिक भारत तक के सफर में टाटा परिवार का योगदान अविस्मरणीय है, उस पर रतन टाटा जी का योगदान सर्वोपरी है। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, मोहन बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, संजू उप्रेती, जीवन बिष्ट, राजकुमार, ताहिर हुसैन, तुषार बिष्ट आदि शामिल हुवे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement