देहरादून : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सीएम पुष्कर धामी द्वारा लागू किए गए यूसीसी कानून की प्रशंसा,कहा देश में लाया जाए उत्तराखंड जैसा यूसीसी कानून

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में अपने दौरे से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने समान नागरिक संहिता को लेकर कहा है कि ये देश में लागू होना चाहिए और इसके लिए सभी पक्षों से बातचीत की जानी चाहिए डॉ भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि यूसीसी को लेकर कहा उत्तराखंड सरकार ने उक्त कानून को लागू करने से पहले एक ड्राफ्ट तैयार किया और उसे जनता के बीच रख दिया और उनसे सुझाव मांगे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने सुझाव दिए और फिर उसका बिल लाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा ही होना चाहिए सबसे संवाद होना चाहिए और उसके बाद उसे लाया जाना चाहिए डॉ भागवत ने ये भी कहा बिल कानून लाया जाता है उसका पालन भी जरूरी है, इसलिए सबसे बातचीत करके सबसे संवाद करके लाया जाएगा तो अच्छा रहेगा आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उससे हमारी सरकार का हौंसला बढ़ा है हमने यूसीसी को लेकर जो भी प्रयास किए वो देवभूमि की जनता के साथ बातचीत करके किए। श्री धामी ने कहा उन्हें विश्वास है कि यूसीसी एक दिन पूरे भारत में लागू होगा और इसकी पहल देवभूमि उत्तराखंड से हुई है।देश में सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए ये विचार परिवार की प्राथमिकता रही है और जनसंघ भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का हिस्सा भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *