नीली रोशनी से जगमगाया बेस अस्पताल; विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर ‘रोशनी सोसाइटी’ ने जगाई अलख

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर नेशनल ट्रस्ट में पंजीकृत संस्था ‘रोशनी सोसाइटी’ द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC), नैनीताल के तत्वावधान में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया बेस अस्पताल हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों, उनके अभिभावकों और विशेषज्ञों ने समाज में समावेशी बदलाव का संकल्प लिया मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी (नैनीताल) श्री विश्वनाथ गौतम एवं विशिष्ट अतिथि सहायक सी.एम.ओ. व दिव्यांग कोऑर्डिनेटर डॉ. श्रीमती श्वेता भंडारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल आर्या रहे मुख्य अतिथि श्री गौतम ने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. श्वेता भंडारी ने ऑटिज्म को समझने और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया रोशनी सोसाइटी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी पाल ने वर्ष 2011 से अब तक ऑटिज्म जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस तरह समाज में इस विषय पर समझ बढ़ी है। अंत में उन्होंने कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘लाइट इट अप ब्लू’ (Light It Up Blue) अभियान रहा। *ऑटिज्म जागरूकता के अंतरराष्ट्रीय प्रतीक के रूप में बेस अस्पताल के मुख्य भवन को नीली रोशनी से जगमगाया गया इसका उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि ऑटिज्म से प्रभावित बच्चे हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।कार्यक्रम में लगभग 80 से 100 विशेष बच्चों और उनके माता-पिता और कई अन्य बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लेकर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement