हल्द्वानी : मृतक के वाहन से मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही मृतक के वाहन से मोबाइल व सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना के मृतक के वाहन से उसका मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण

दिनांक 03.03.2026 को वादी श्री गोपाल सिंह बिष्ट (निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी) द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई है। वादी की तहरीर/शिकायत पर तत्काल कोतवाली हल्द्वानी पर FIR संख्या 73/26, धारा 305(B) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के क्रम में श्री मनोज कुम कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के CCTV सर्विलांस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 05.03.2026 को उक्त चोरी के मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. मौ0 उवेश उर्फ मुन्ना (उम्र 26 वर्ष) पुत्र साहिद मलिक, निवासी: गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा।

2. मौ0 सैफ अली (उम्र 29 वर्ष) पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी: इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा।

बरामदगी

1. 01 अदद मोबाइल फोन (विवो कंपनी)

2. 01 अदद सोने की अंगूठी (पीली धातु)

उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315, और 3(5) BNS की वृद्धि की गई है।

पुलिस टीम

▫️उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा (विवेचक)

▫️कानि0 अनिल जौहरी

▫️कानि0 दिनेश नगरकोटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *