हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां से वाहनों को नहीं हटाया तो रोज लगेगा 2-2 हजार का जुर्माना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गौला रोखड़ स्थित परिवहन विभाग के स्वामित्वाधीन भूमि पर खड़े वाहनों को हटाये जाने के सम्बन्ध मेंउपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन दिनांक 14-02-2025 को इन्दिरा गाँधी अर्न्तराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में किया जाना है। राष्ट्रीय खेलों के समापन के दृष्टिगत दिनांक 10-2-2025 से 15-02-2025 तक गौला रोखड़ स्थित परिवहन विभाग के स्वामित्वाधीन भूमि पर सभी आमंत्रित महानुभावों के परिवहन एवं शटल व्यवथा टैक्सी / मैक्सी एवं वी०आई०पी वाहनों की पार्किंग की जानी है।अतः उक्त के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि गौला रोखड़ स्थित परिवहन विभाग के स्वामित्वाधीन भूमि में अनाधिकृत रूप से खड़े अपने-अपने वाहनों को दिनांक 11-02-2025 की सांय तक हटाया जाने सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में आदेशों की अवहेलना करने पर प्रत्येक वाहन का प्रतिदिन रू0 2000/- की दर से जुर्माना वसूला जायेगा एवं वाहन को ब्लैकलिस्ट कर मोटरयान अधिनियम की सुसगंत धाराओं की अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement