परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की हुंकार, विभिन्न मुद्दों पर उठाई आवाज

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

परशुराम जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में ब्राह्मण समाज द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार से कुछ मांगें भी उठाईं।हल्द्वानी में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में ब्राह्मण समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने यूजीसी और एससी-एसटी कानून को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि इन नीतियों का असर युवाओं पर पड़ रहा है कार्यक्रम में आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए और इसे लेकर पुनर्विचार की मांग की गई। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अपनी आवाज मजबूत करने के लिए संगठित होना जरूरी है इस दौरान कुछ वक्ताओं ने केंद्र सरकार और राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि राजनीति में वोट बैंक की भूमिका बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि समाज की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और सरकार को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखना चाहिए कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे आंदोलन तेज किया जा सकता है। परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *