देवभूमि महोत्सव का भव्य आगाज़: पहले दिन दिखी प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता झलक देखने को मिली

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

Arden Progressive School में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि महोत्सव का पहला दिन उत्साह और विविध गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और कला प्रदर्शनियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। महोत्सव में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस-चांसलर डॉ. R. K. Tripathi, डिजिटल सेल हेड राहुल भट्ट, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड लिबरल आर्ट्स की डीन डॉ. भावना गोयल तथा स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के डीन डॉ. चंद्रमौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य से हुई, जिसने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद “Mr. and Mrs. Kumaon” प्रतियोगिता का आयोजन फैशन डिजाइन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में Mr. Kumaon का खिताब हैम और Mrs. Kumaon का खिताब शाना ने जीता।
फाइन आर्ट्स विभाग द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी, फेस पेंटिंग और लाइव डेमोंस्ट्रेशन ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। इन गतिविधियों के माध्यम से कला के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. R. K. Tripathi ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के अवसर प्रदान कर उनके समग्र व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देती है महोत्सव के दूसरे दिन रील प्रतियोगिता, ओपन माइक, मास्टर शेफ कुमाऊं और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का और अधिक अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement