भीमताल (नैनीताल) तुषराड़ गांव के छात्र ने इंटरमीडिएट में किया टॉप, ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने किया सम्मान, साथ में की ये अहम घोषणा 

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ओखलकाण्डा ब्लॉक के तुषराड गांव के होनहार विद्यार्थी तुलसी काफलटिया ने UBSE इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 424/500 अंक (लगभग 84.8% यानी 85%) हासिल कर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज पैटना में टॉपर बनकर एक मिसाल पेश की है। तुलसी काफलटिया को हिंदी में 90, भूगोल में 94, अर्थशास्त्र में 92, राजनीतिक विज्ञान में 78 और अंग्रेजी में 70 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने प्रथम श्रेणी (First Division) में सफलता हासिल की इस उपलब्धि पर तुषराड गांव के ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि गांव में रहकर इस तरह का प्रदर्शन करना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने घोषणा की कि गांव के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होंगे, उन्हें उनकी ओर से 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और पलायन जैसी समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे विद्यार्थियों तक यह जानकारी अवश्य पहुंचाएं, जो गांव में रहकर आसपास के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *