दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
कालाढूंगी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है।जहां वन विभाग के कर्मवीरों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक द्वारा किया गया जिन्होंने जंगल बचाया, उन्होंने जीवन बचाया”, इसी संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में वन विभाग के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान-पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर IFS अधिकारी और पर्यावरणविद भी मौजूद रहे, जिन्होंने वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम के दौरान वनों की वर्तमान स्थिति और विभाग के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी सार्थक चर्चा की गई, जिसमें अधिकारियों के अनुभवों और सुझावों को विशेष महत्व दिया गया। बताया जा रहा है कि मनोज पाठक इससे पहले भी “गाँव के गौरव” और “नगर के नायक” जैसी पहल के जरिए समाज के गुमनाम नायकों को सम्मानित करते रहे हैं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और कर्मवीरों के सम्मान की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


