राकेश नैनवाल के प्रयास से अब रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर क्षेत्र और पहाड़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही जनहित की मांग अब पूरी हो गई है। सांसद अनिल बलूनी के लगातार प्रयासों के बाद दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का पीरूमदारा में ठहराव अब आगामी 1 तारीख से शुरू होने जा रहा है भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीरूमदारा, रामनगर और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों की सुविधा को देखते हुए सांसद अनिल बलूनी ने पहले ही इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। उनके प्रयासों के चलते ट्रेन ठहराव का शासनादेश पूर्व में जारी हो चुका था और अब इसे धरातल पर लागू किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह फैसला हजारों यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और पहाड़ से आने-जाने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी राकेश नैनवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद अनिल बलूनी और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनसुविधाओं के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *