हल्द्वानी : राजपुरा में बढ़ते अवैध नशे, सट्टा और जुआ के कारोबार के खिलाफ स्थानीय पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाल दिया ज्ञापन

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे, सट्टा और जुआ के कारोबार के खिलाफ स्थानीय पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया कोतवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जनप्रतिनिधियों व काग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजपुरा क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार, सट्टा और जुआ संचालित हो रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अवैध नशे के सौदागरों को स्थानीय पुलिस का संरक्षण है चौकी का पुलिस स्टाफ हटाने मांग भी उठी पार्षद प्रीति आर्या व धर्मवीर शासक ने कहा नशे के करोबार से युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है जल्द ही अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन को तेज किया जाएगा।
काग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों, सट्टा संचालकों और जुआ खिलाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए कोतवाल को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि तीन दिनों में जनता की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ पर रोक नहीं लगी तो आन्दोलन को उग्र किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *