श्याम भक्तों का महाकुंभ 6 जून को, देशभर के भजन गायक करेंगे प्रस्तुति

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने महोत्सव की रूपरेखा साझा करते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था हल्द्वानी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि 6 जून को सुबह 8 बजे निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लटूरिया बाबा मंदिर, बरेली रोड से शुरू होकर कालू सिद्ध मंदिर होते हुए खाटू श्याम मंदिर मुखानी में संपन्न होगी। यात्रा में शहर के श्याम प्रेमी और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे उन्होंने बताया कि निशान यात्रा के बाद शाम 7 बजे से भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बाबा खाटू श्याम के भजनों और गुणगान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा, परविंदर पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल ठाकरान और पंडित विवेक शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे श्री श्याम युवा मित्र मंडलप्रेस वार्ता के दौरान संस्था के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने और संकीर्तन महोत्सव को सफल बनाने की अपील की 6 जून को होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि निशान यात्रा और संकीर्तन महोत्सव में कितनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *