दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में मां गर्गी मंदिर में आयोजित होने वाली भव्य महाआरती और धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संबंध में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आज एक प्रेस वार्ता कर लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि एक वर्ष पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां गर्गी मंदिर में संध्या आरती की शुरुआत की गई थी, जो लगातार संचालित हो रही है। इसी क्रम में आरती के एक वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून को भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम बनेगा कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे मां गर्गी माता की महाआरती होगी, इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ, मां गर्गी के भजनों का लोकार्पण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेयर ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग और श्रद्धा से यह आयोजन विशेष रूप से भव्य बनाया जा रहा है उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।



