दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कालाढूंगी रोड स्थित अशोक एजेंसीज लोहा भंडार द्वारा रविवार को लाहौरी जीरा एवं अन्य शीतल पेयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व प्रतिष्ठान के स्वामी अनुजकांत अग्रवाल तथा उनके पुत्र अवतांश अग्रवाल ने किया सुबह से ही प्रतिष्ठान परिसर में शीतल पेय वितरण की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और गर्मी का असर बढ़ता गया, वैसे-वैसे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और आसपास के लोगों की भीड़ शीतल पेय का आनंद लेने के लिए जुटने लगी आयोजन के दौरान हजारों लोगों ने लाहौरी जीरा का स्वाद लिया और भीषण गर्मी से राहत महसूस की। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का सराहनीय उदाहरण बताया। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली इस अवसर पर अनुजकांत अग्रवाल, अवतांश अग्रवाल, डिंपन पाण्डे, कनक अग्रवाल, सुमन जैन, विनीता शर्मा, संजीव अग्रवाल, सुमन डालाकोटी, रेनू संबल, सूर्यकांत गुप्ता, वरुण गुप्ता, आशी गुप्ता, रजत गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।



