उत्तराखंड में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और पहाड़ों में अधिकारियों की मनमानी पर चिंता व्यक्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भाजपा भुवन भट्ट ने वो भाजपा से पिछले 35सालो से जुडे है आज बडे दुख के साथ कहना पड रहा है कि राज्य में भाजपा के पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर गहरी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि जिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग से पार्टी उत्तराखंड में दो बार सत्ता में आई, आज वही कार्यकर्ता हाशिए पर डाल दिए गए हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी बाहर से आए दल बदलू नेताओं को पद और दायित्व सौंप रही है, जबकि निष्ठावान कार्यकर्ता सिर्फ दरी बिछाने, पुतले फूंकने, बैठक में भीड़ जुटाने और नेताओं के होर्डिंग लगाने तक सीमित रह गए हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों की स्थिति और भी गंभीर है। यहाँ स्थानीय अधिकारी और सत्ता के करीबी लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

उत्तराखंड ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि:

1. निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान और जिम्मेदारी दी जाए।

2. पहाड़ों में अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाकर जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

संगठन ने चेताया है कि यदि कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचेगा तो संगठन कमजोर होगा और इसका सीधा असर जमीनी स्तर पर पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement