पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गुरमत कैंप में मनाया गया पर्यावरण दिवस

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज गुरमत कैंप में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष रूप से पर्यावरण दिवस मनाया गया। यद्यपि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है, परंतु कैंप में आज बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण की महत्ता समझाने हेतु विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया इस अवसर पर कैंप इंचार्ज सुरेंद्र कौर ने बच्चों को पौधों की महत्ता, पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता तथा प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पौधारोपण कार्यक्रम से पहले लगभग एक घंटे तक बच्चों को विस्तारपूर्वक यह शिक्षा दी गई कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं तथा हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सुरक्षित रखना चाहिए इस दौरान बलजीत कौर जी द्वारा बच्चों को गुरबाणी के महान संदेश “पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत” का अर्थ समझाया गया तथा बताया गया कि सिख धर्म हमें प्रकृति के सम्मान, संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। इसके उपरांत बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार रमनदीप सिंह साहनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सिख मिशनरी कॉलेज द्वारा उनके सहयोग और उपस्थिति के लिए विशेष धन्यवाद किया गया कैंप प्रबंधकों ने बच्चों को संदेश दिया कि यदि हम सभी मिलकर पेड़-पौधों की रक्षा करें, प्लास्टिक का प्रयोग कम करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखें, तभी आने वाला भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *